@ कमल उनियाल उत्तराखंड :-
उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार बारिश के कारण भूस्खलन की घटनायें सामने आ रही है। यहाँ लगातार दो दिन से हो रही मूसलाधार बारिश से जानमाल से लेकर यातायात, आवासीय मकान भूस्खलन के चपेट में आ रहे हैं। जिससे यहाँ के स्थानीय निवासीयों का जनजीवन प्रभावित हो गया है।

मूसलाधार बारिश के कारण विकास खंड द्वारीखाल के महरगाँव में आज सुबह एक दुखद हादशा हो गया है। महरगाँव निवासी धीरेन्द्र सिह नेगी का दो मंजिला मकान अतिवृष्टि होने के कारण भूस्खलन से ढह गया। जिससे धीरेन्द्र सिंह पुत्र प्रताप सिंह, मथुरा देवी पत्नी प्रताप सिंह और और दो वर्षीय बालक रुद्राक्ष मलबे में दब गये। प्रात काल इस दिल दहला देने वाली घटना सुनकर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुँचे और सभी ग्रामीणो ने रेस्कुय अभियान चलाया।
सूचना मिलते ही प्रशासन की और से राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, एसडीआर एफ की टीम ने रेस्कूय अभियान के दौरान दो वर्षीय मासूम रुद्राक्ष पुत्र नवीन सिह का शव बरामद किया। वही देर शाम तक धीरेन्द्र सिह पुत्र प्रताप सिह उम्र 46साल मथुरा देवी पत्नी प्रताप सिंह उम्र 70 साल अभी भी लापता है दोनो की तलाश में पुलिस एसडीआर एफ की टीम अभियान चला रही है।

