हरियाणा के किसानों के लिए भूमि सुधार को बढ़ावा देने की बड़ी पहल

@ चंडीगढ़ हरियाणा :-

हरियाणा के किसानों के लिए भूमि सुधार को बढ़ावा देने की बड़ी पहल! प्रदेश के किसानों की करीब 10 लाख एकड़ भूमि को सुधारने के लिए लगभग 15.63 करोड़ रुपये की लागत से 25 हजार टन जिप्सम की खरीद की जाएगी। इससे किसानों को भूमि सुधार के लिए पर्याप्त मात्रा में जिप्सम उपलब्ध हो सकेगा।
हरियाणा भूमि सुधार निगम के माध्यम से किसानों को भूमि सुधार के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी पर जिप्सम उपलब्ध करवाया जाता है।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने निर्देश दिए कि किसानों को उच्च गुणवत्ता वाला जिप्सम आसानी से उपलब्ध करवाया जाए, ताकि भूमि की गुणवत्ता में शीघ्र सुधार हो और उसे अधिक उपजाऊ बनाकर किसानों की उत्पादकता बढ़ाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...