@ देहरादून उत्तराखंड :-
27 अगस्त 2026 को रानीपोखरी सूर्यधार क्षेत्र में पुलिस को एक महिला घूमती हुई मिली, जो मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रही थी। महिला को मानवीय दृष्टिकोण व सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस द्वारा थाना रानीपोखरी परिसर मे लाकर उससे प्रेमपूर्वक पूछताछ की गयी तो महिला द्वारा स्वयं को सौडा सरूली थाना रायपुर जनपद देहरादून का निवासी बताया गया।

पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल महिला के परिजनों की खोजबीन कर परिजनों को सूचित किया गया, जिसके पश्चात महिला के पिता थाना रानीपोखरी पर आये, जहाँ पुलिस द्वारा महिला को सकुशल उसके पिता के सुपुर्द किया गया। परिजनों द्वारा पुलिस द्वारा की गयी त्वरित कार्यवाही एंव सहयोग के लिये दून पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।
पुलिस टीम:
1- म0उ0नि0 दीपशिखा
2- म0का0 रीना पुण्डीर
3- म0का0 रजनी बिष्ट
