देहरादून में UTTARAKHAND IDOL एवं DANCE KE DHURANDAR का सफल आयोजन

@ देहरादून उत्तराखंड :-

देहरादून में RS Media एवं Devbhoomi Impact Foundation के संयुक्त तत्वावधान में उत्तराखंड आइडल 2026 एवं डांस के धुरंधरकार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे प्रतिभागियों ने अपनी गायन एवं नृत्य प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दर्जा राज्य मंत्री, प्रवासी परिषद उत्तराखंड सरकार, पी.सी. नैनवाल जी सहित कई गणमान्य अतिथियों एवं निर्णायकों की उपस्थिति रही। प्रतिभागियों ने मंच पर अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।

निर्णायक मंडल में सतेंद्र पेरिंडियल,मधु बेरिया शा,डॉ रंजना शर्मा, अर्चना सिंघल, धानी शर्मा रहे।

आयोजक चंदन सिंह ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड के शहरों के साथ-साथ गांवों और दूरस्थ क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को एक बेहतर मंच प्रदान करना है, ताकि युवा अपनी प्रतिभा को पहचान दिला सकें और आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त कर सकें।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए निर्णायक मंडल ने उनकी प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

आयोजक चंदन सिंह ने सभी अतिथियों, निर्णायकों, प्रतिभागियों, अभिभावकों एवं पूरी टीम का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया।

आयोजकों ने बताया कि प्रतिभाओं की खोज का यह सफर आगे भी जारी रहेगा और आगामी ऑडिशन के माध्यम से उत्तराखंड की नई प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान आयोजक चंदन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिभाओं को मंच देने का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। इसी क्रम में उत्तराखंड आइडल 2026 एवं डांस के धुरंधरका आगामी ऑडिशन 13 सितंबर 2026 को हल्द्वानी में आयोजित होने जा रहा है।

उन्होंने उत्तराखंड के अधिक से अधिक प्रतिभाशाली गायकों एवं डांसर्स से अपील की कि वे इस ऑडिशन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपनी प्रतिभा को एक बड़े मंच तक पहुंचाने का अवसर प्राप्त करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...