बलिया में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण, प्रभावित परिवारों को बांटी राहत सामग्री

@ बलिया उत्तरप्रदेश :-

महर्षि भृगु की पावन साधना स्थली जनपद बलिया में शनिवार को बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए बांसडीह, बैरिया और बलिया सदर विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न प्रभावित स्थानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान प्रशासनिक एवं संबंधित अधिकारियों के साथ बाढ़ की स्थिति, राहत कार्यों और प्रभावित लोगों तक पहुंचाई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली गई।

निरीक्षण के दौरान बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका कुशल-क्षेम जाना गया। प्रभावित लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और उन्हें आवश्यक राहत सामग्री भी वितरित की गई। इस दौरान प्रशासन को प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों को प्राथमिकता के साथ संचालित करने तथा जरूरतमंद परिवारों तक आवश्यक सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए गए।

बाढ़ के कारण कई क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। ऐसे में प्रभावित परिवारों को भोजन, आवश्यक वस्तुओं और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान लोगों को भरोसा दिलाया गया कि संकट की इस घड़ी में सरकार उनके साथ खड़ी है और किसी भी जरूरतमंद परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।

इस अवसर पर कहा गया कि डबल इंजन सरकार प्रदेशवासियों की सुरक्षा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। अधिकारियों को भी राहत कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने और प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...