दिल्ली पुलिस ने 72 घंटे चलाया विशेष अभियान ‘ऑपरेशन चक्रा’

@ नई दिल्ली :-

सड़क अपराध और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए उत्तर दिल्ली पुलिस ने 24 से 27 अगस्त 2026 तक 72 घंटे का विशेष अभियान “ऑपरेशन चक्रा” चलाया था । यह अभियान डीसीपी उत्तर दिल्ली निहारिका भट्ट, आईपीएस की देखरेख में आयोजित किया गया था।

अभियान के दौरान पुलिस ने विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई करते हुए 154 मामलों में 193 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें आबकारी अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट और जुआ अधिनियम से जुड़े मामले शामिल हैं।

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 10,122 क्वार्टर अवैध शराब तथा एक कार बरामद की। मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई में 1.975 किलोग्राम गांजा, 39.2 ग्राम हेरोइन और 544 ग्राम चरस जब्त की गई। इसके अलावा 240 बुप्रेनोर्फिन टैबलेट और 500 एविल इंजेक्शन भी बरामद किए गए।

अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई में दो देशी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस और 22 चाकू बरामद किए गए। पुलिस ने जुआ गतिविधियों पर भी शिकंजा कसते हुए 1,69,450 रुपये की नकदी, दो मोबाइल फोन और प्लेइंग कार्ड जब्त किए। साथ ही चोरी किए गए चार दोपहिया वाहन भी बरामद किए गए।

पुलिस के अनुसार, अभियान का उद्देश्य ड्रग पेडलर्स, अवैध शराब कारोबारियों, हथियार रखने वालों और जुआरियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर सार्वजनिक सुरक्षा तथा कानून-व्यवस्था को मजबूत करना है। अभियान के परिणामों से उत्तर दिल्ली में अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस की सक्रियता का संकेत मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...