@ लख़नऊ उत्तरप्रदेश :-
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को फर्रुखाबाद के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की। मुख्यमंत्री ने 1,000 प्रभावित परिवारों को राहत किट प्रदान करते हुए भरोसा दिलाया कि बाढ़ से प्रभावित जिले के सभी 102 गांवों के लोगों को सरकार की ओर से हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इस दौरान बाढ़ में बेघर हुए परिवारों को भूमि आवंटन प्रमाण पत्र और राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष के तहत वित्तीय सहायता भी वितरित की गई।

बाढ़ पीड़ितों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में प्रभावित लोगों को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की एनडीए सरकार पूरी मजबूती के साथ जनता के साथ खड़ी है और लोगों की जरूरत के अनुसार राहत एवं सहायता उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।
मुख्यमंत्री ने फर्रुखाबाद की सदर, कायमगंज और अमृतपुर तहसीलों का निरीक्षण किया तथा जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पिछले करीब 15 दिनों से स्थानीय जनप्रतिनिधि जिला प्रशासन के साथ मिलकर राहत सामग्री प्रभावित परिवारों तक पहुंचाने में लगातार जुटे हुए हैं।
योगी ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 24 घंटे संचालित नियंत्रण कक्ष, बाढ़ चौकियां और राहत शिविर स्थापित किए गए हैं। जिन परिवारों के मकान पानी में डूब गए हैं, उनके लिए भोजन और रहने की व्यवस्था की गई है। प्रभावित परिवारों को दी जा रही राहत किट का वजन लगभग 50 किलोग्राम है और इसमें करीब 50 आवश्यक वस्तुएं शामिल हैं। किट में चावल, आटा, आलू, अरहर दाल, चना, मुरमुरे, तेल, मसाले, बाल्टी, रेनकोट और डिग्निटी किट जैसी सामग्री दी जा रही है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि राहत शिविरों और गांवों में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए शिक्षक कक्षाएं संचालित कर रहे हैं। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से चिकित्सा शिविर लगाए गए हैं और बाढ़ प्रभावित इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं को अलर्ट पर रखा गया है। सांप और बिच्छू के काटने जैसी घटनाओं से निपटने के लिए अस्पतालों में आवश्यक एंटी-वेनम दवाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं।
मुख्यमंत्री ने सरकारी भर्तियों में पारदर्शिता का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। भ्रष्टाचार में शामिल लोगों को जेल भेजने के साथ उनकी संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई भी की जाएगी।
आउटसोर्सिंग व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री ने पिछली समाजवादी पार्टी सरकार पर निशाना साधा और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने उत्तर प्रदेश आउटसोर्सिंग सर्विसेज कॉरपोरेशन (यूपीसीओएस) का उल्लेख करते हुए कहा कि नई व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित होगी और आउटसोर्स कर्मचारियों का भुगतान सीधे उनके बैंक खातों में किया जाएगा।

Installing the app was a total breeze and now I carry my favorite games everywhere I go. The mobile version runs just as smoothly as the desktop and the notifications keep me in the loop for daily rewards. It is rare to find an update that actually improves things without adding clutter. Grab the latest version and start winning today at wolf777appdownload