एस.आर. डी.ए.वी.पब्लिक स्कूल पुंदाग में शिक्षक दिवस की धूम

@ संगीता पाण्डेय/पुन्दाग राँची झारखंड  :-

एस.आर डीएवी पब्लिक स्कूल ,पुंदाग में धूम – धाम से शिक्षक दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत की महान विभूति ,महान शिक्षाविद्,स्वतंत्र भारत के पहले उपराष्ट्रपति तथा दूसरे राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी को पुष्पांजलि अर्पित करके किया गया।

साथ ही डीएवी की परंपरा के अनुसार सामूहिक हवन का भी आयोजन किया गया,जिसमें पूरे विद्यालय परिवार ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।इस वर्ष का शिक्षक दिवस एस. आर. डीएवी. परिवार के लिए खास रहा, क्योंकि प्राचार्य डॉ तापस घोष की पदोन्नति सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी, झारखंड, जोन – जे के पद पर हो गई है।इस कारण विद्यालय में हर्ष का माहौल बना रहा।

शिक्षक – शिक्षिकाओं ने प्राचार्य महोदय को बधाई दी तथा शिक्षक दिवस के अवसर पर अपने विचार साझा किए।

इस अवसर पर पी .एन. बी., अरगोड़ा के अधिकारियों ने शिक्षक – शिक्षिकाओं के लिए केक का इंतजाम किया,जिसे प्राचार्य के करकमलों से कटवाया गया। प्राचार्य डॉ तापस घोष ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में गुरु – शिष्य की परंपरा बहुत पुरानी है।

उन्होंने डॉ .सर्वपल्ली राधा कृष्णन के शिक्षा संबंधी विचारों को साझा करते हुए कहा कि शिक्षा ही वह ताकत है,जिससे दुनिया बदली जा सकती है। उन्होंने गुरुओं को अपने शिक्षण में नवाचार लाने तथा शिक्षण को रोचक बनाने की प्रेरणा दी ।उन्होंने कहा कि आज के समय में जेन अल्फा को पढ़ाना चुनौतीपूर्ण कार्य है।इसके लिए धैर्य ,त्याग और समर्पण की आवश्यकता है।

कार्यक्रम का समापन शांतिपाठ के साथ हुआ।

One thought on “एस.आर. डी.ए.वी.पब्लिक स्कूल पुंदाग में शिक्षक दिवस की धूम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...