BRICS शिखर सम्मेलन की तैयारियों को लेकर अंतरराज्यीय पुलिस समन्वय बैठक,बैठक की अध्यक्षता दिल्ली पुलिस आयुक्त ने की

@ नई दिल्ली :-

नई दिल्ली में आगामी BRICS शिखर सम्मेलन 2026 की तैयारियों को लेकर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अंतरराज्यीय समन्वय बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता दिल्ली पुलिस आयुक्त ने की, जिसमें हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और चंडीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक का मुख्य उद्देश्य 11 से 13 सितंबर के दौरान राजधानी और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखना तथा विभिन्न राज्यों की पुलिस के बीच बेहतर तालमेल सुनिश्चित करना रहा। अधिकारियों ने सम्मेलन के दौरान संभावित यातायात प्रतिबंधों और उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक में दिल्ली से जुड़े प्रमुख बॉर्डर प्वाइंट्स पर सघन जांच, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की निगरानी तथा खुफिया सूचनाओं के समयबद्ध आदान-प्रदान पर विशेष जोर दिया गया। इसके अलावा खुले क्षेत्रों में ड्रोन और अन्य उड़ने वाली वस्तुओं की गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाने तथा किसी भी संभावित सुरक्षा चुनौती से निपटने के लिए राज्यों के बीच त्वरित समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने आम जनता को कम से कम असुविधा हो, इसके लिए यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित रखने और ट्रैफिक एडवाइजरी का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने पर भी बल दिया। बैठक में सभी संबंधित एजेंसियों के बीच निरंतर संवाद और समन्वय बनाए रखने की आवश्यकता जताई गई, ताकि BRICS सम्मेलन के दौरान दिल्ली में सुरक्षित, सुचारु और प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

8 thoughts on “BRICS शिखर सम्मेलन की तैयारियों को लेकर अंतरराज्यीय पुलिस समन्वय बैठक,बैठक की अध्यक्षता दिल्ली पुलिस आयुक्त ने की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...