गुवा गोलीकांड के शहीदों को जनप्रतिनिधियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

@ सिद्धार्थ पाण्डेय पश्चिमी सिंहभूम झारखंड  :-

पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोआमुंडी प्रखंड अंतर्गत गुवा बाजार स्थित शहीद स्मारक पर गुवा गोलीकांड के शहीदों की स्मृति में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

झारखंड सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार तथा परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उनके साथ सिंहभूम सांसद जोबा माझी, मझगांव विधायक नीरल पूर्ति, जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु, मनोहरपुर विधायक जगत माझी, घाटशिला विधायक सोमेश चंद्र सोरेन तथा चाईबासा जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरीन ने भी शहीदों को नमन किया।इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने शहीदों के संघर्ष, साहस और सर्वोच्च बलिदान को याद किया।

कार्यक्रम में सिंहभूम प्रमंडल के आयुक्त रवि रंजन कुमार विक्रम, कोल्हान डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा, उपायुक्त मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक अमित रेनू एवं डीडीसी उत्कर्ष कुमार मौजूद रहे।इसके बाद जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने बिरसा चौक पहुंचकर धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...