@ देहरादून उत्तराखंड :-
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी तथा नशे के कारोबार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई किए जाने हेतु कड़े निर्देश निर्गत किए गए हैं।

इसी क्रम में कोतवाली विकासनगर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए पूर्व में 17 मार्च 2026 को 01 अभियुक्त नेत्र सिंह पुत्र माहीराम निवासी शरली मानपुर पोंटा हि.प्र. को 253.26 ग्राम अवैध डोडा पाउडर के साथ गिरफ्तार किया गया था, जिस सम्बन्ध में कोतवाली विकासनगर पर मु.अ.सं. – 79/2026 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया था।
पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त नेत्र सिंह द्वारा उक्त डोडा पाउडर ढकरानी निवासी निसार से खरीद कर लाये जाने के सम्बन्ध में पुलिस टीम को जानकारी दी गई थी, जिस पर पुलिस द्वारा अभियुक्त निसार की गिरफ्तारी हेतु सुरागरसी पतारसी कर मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया, जिसके परिणाम स्वरूप 08 सितम्बर 2026 को अभियुक्त निसार को मुखबिर की सूचना पर ढकरानी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्त नेत्र सिंह को डोडा पाउडर बेचने की बात स्वीकार की गयी। पूछताछ के दौरान अभियुक्त का पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी में जेल जाना प्रकाश में आया।
गिरफ्तार अभियुक्त :-
निसार पुत्र जमीर अहमद निवासी वार्ड नं.- 08 ढकरानी, कोतवाली विकासनगर, देहरादून, उम्र- 55 वर्ष
आपराधिक इतिहास :-
1- मु.अ.सं. – 79/2026 धारा- 8/15/29 एनडीपीएस एक्ट, कोतवाली विकासनगर, देहरादून ।
2- मु.अ.सं. – 345/2025 धारा- 8/15 एनडीपीएस एक्ट, कोतवाली विकासनगर, देहरादून ।
पुलिस टीम :-
1- उ.नि. ओमवीर चौधरी
2- का. अनिरुद्ध
3- का. चमन सिंह
