@ मुंबई महाराष्ट्र :-
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के महानिदेशक प्रवीर रंजन ने 9-10 सितंबर 2026 को मुंबई स्थित CISF यूनिट JNPA शेवा का दौरा किया। उनके साथ SDG/साउथ पद्माकर एस. रानपिसे, IG/WS ममता राहुल, DIG/WZ-I धीरज कुमार शुक्ला सहित CISF के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

दौरे के दौरान DG CISF ने पोर्ट सिक्योरिटी ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (PSTI) में CISF, पोर्ट सिक्योरिटी एजेंसियों (PSAs) और कोस्टल मरीन पुलिस के लिए संचालित पोर्ट सिक्योरिटी प्रशिक्षण गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने समुद्री सुरक्षा से जुड़े प्रशिक्षण, संचालन और तैयारियों को प्रभावी बनाए रखने पर जोर दिया।
JNPA प्रशासनिक भवन में JNPA की GM (एडमिन एवं सेक्रेटरी) मनीषा जाधव ने DG CISF को बंदरगाह के बुनियादी ढांचे, विभिन्न विकास पहलों तथा वधावन पोर्ट परियोजना की प्रगति के बारे में जानकारी दी। इसके बाद DG ने वेस्ट सेक्टर के अंतर्गत CISF इकाइयों की OPS कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता की और प्रमुख परिचालन एवं सुरक्षा मुद्दों की समीक्षा की।
DG CISF ने NSICT और NSIGT के ऑपरेशन सेंटर्स का भी दौरा किया, जहां उन्होंने CEO जिबू इट्टी के साथ परिचालन व्यवस्था और सुरक्षा तैयारियों पर चर्चा की।

दौरे के दौरान CISF यूनिट लाइन में नवनिर्मित ‘बंदरगाह प्रहरी भवन’ का उद्घाटन भी किया गया। इस अवसर पर JNPA के डिप्टी चेयरमैन रवीश कुमार सिंह, IRTS, CISF यूनिट JNPA शेवा के कमांडेंट नायडू भास्कर एस. तथा CISF और JNPA के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
DG CISF का यह दौरा देश के महत्वपूर्ण समुद्री बुनियादी ढांचे की सुरक्षा, परिचालन उत्कृष्टता, विशेष प्रशिक्षण और आधुनिक सुरक्षा अवसंरचना के प्रति CISF की प्रतिबद्धता को मजबूत करने वाला रहा।


Mình thường truy cập https://fly88.co.com/ để theo dõi các thông tin mới được cập nhật.