शिवराज सिंह चौहान का बड़ा एक्शन, रिश्वत मांगने वाले अधिकारी को किया सस्पेंड

@ नई दिल्ली :-

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रिश्वत मांगने की शिकायत पर कृषि मंत्रालय के विपणन अधिकारी अनुराग के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। विपणन अधिकारी ने सीहोर जिले में निरीक्षण के दौरान दो वेयरहाउस से सब्सिडी की राशि जारी करने के एवज में रिश्वत मांगी थी।

शिकायत के अनुसार, भैरुंदा तहसील स्थित शिवाय वेयरहाउस से 1 लाख रुपये और रेहटी क्षेत्र के ग्राम बेहराखेड़ी स्थित कृष्णा वेयरहाउस से 60 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की गई थी। मामले की शिकायत केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान तक पहुंची थी।

शिकायत मिलने के बाद केंद्रीय कृषि मंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद कृषि मंत्रालय के विपणन अधिकारी अनुराग को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। कार्रवाई के बाद मंत्रालय की ओर से यह संदेश भी साफ है कि किसानों और वेयरहाउस संचालकों से संबंधित सरकारी प्रक्रिया में किसी भी तरह की अनियमितता या रिश्वतखोरी की शिकायत को गंभीरता से लिया जाएगा।

One thought on “शिवराज सिंह चौहान का बड़ा एक्शन, रिश्वत मांगने वाले अधिकारी को किया सस्पेंड”

  1. What i do not realize is actually how you are not actually a lot more neatly-liked than you might be now. You’re so intelligent. You realize therefore significantly on the subject of this matter, made me for my part consider it from numerous varied angles. Its like women and men are not involved except it’s one thing to do with Girl gaga! Your personal stuffs outstanding. At all times care for it up!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...