72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का 22 सितंबर को एकता नगर में होगा सम्मान समारोह

@ नई दिल्ली :-

भारतीय सिनेमा में उत्कृष्ट रचनात्मक और तकनीकी योगदान को सम्मानित करने वाले 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार वर्ष 2024 के लिए घोषित किए गए हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 22 सितंबर 2026 को गुजरात के एकता नगर में विजेताओं को पुरस्कार प्रदान करेंगी। विजेताओं की घोषणा 18 जुलाई 2026 को तीनों जूरी के अध्यक्षों ने की थी।

1954 में शुरू हुए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा प्रतिवर्ष प्रदान किए जाते हैं। ये पुरस्कार फीचर फिल्म, गैर-फीचर फिल्म और सिनेमा पर लेखन के प्रमुख क्षेत्रों को कवर करते हैं। इसके अलावा दादासाहेब फाल्के पुरस्कार भारतीय सिनेमा के सर्वोच्च सम्मान के रूप में प्रदान किया जाता है।

इस वर्ष सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार आर्टिकल 370 को मिला है, जबकि सर्वश्रेष्ठ निर्देशन का सम्मान अमरन के लिए राजकुमार पेरियासामी को दिया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार ब्रमायुगम के लिए ममूटी और चंदू चैंपियन के लिए कार्तिक आर्यन को संयुक्त रूप से मिला है। सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार आर्टिकल 370 के लिए यामी गौतम को प्रदान किया जाएगा।

भक्षक के लिए संजय मिश्रा को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता और महाराजा तथा मिथ्या के लिए सच्चाना नामीदास और रोपाश्री वर्काडी को संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार मिला है। रणदीप हुड्डा को स्वातंत्र्य वीर सावरकर के लिए निर्देशक की सर्वश्रेष्ठ पहली फिल्म का पुरस्कार दिया जाएगा।

कल्कि 2898 एडी को संपूर्ण मनोरंजन प्रदान करने वाली सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म और कैप्टन मिलर को राष्ट्रीय, सामाजिक एवं पर्यावरणीय मूल्यों को बढ़ावा देने वाली सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म चुना गया है।

गैर-फीचर वर्ग में भंगार को सर्वश्रेष्ठ फिल्म और राम-नामी को सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र का सम्मान मिला है। वहीं, 2024 का दादासाहेब फाल्के पुरस्कार अभिनेता अनंत नाग को प्रदान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...