सार्वजनिक स्थान पर मारपीट करने वाले 06 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

@ देहरादून उत्तराखंड :-

21 सितम्बर 2026 को थाना सहसपुर पुलिस पर कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एल्टस स्कूल रामपुर, सहसपुर के पास कुछ व्यक्तियों द्वारा एक लड़का तथा लड़की के साथ मारपीट की जा रही है तथा मौके पर काफी भीड़ जमा हो रखी है।

उक्त सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची, मौके पर जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि एक लड़का तथा लड़की मोटरसाइकिल पर सवार होकर कही जा रहे थे, तभी कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनको रास्ते में रोककर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी और वहां से फरार हो गये, मौके पर मौजूद व्यक्तियों से पूछताछ तथा घटना के संबंधित सीसीटीवी फुटेज से घटना में सम्मिलित व्यक्तियों को चिह्नित करते हुए पुलिस द्वारा .6 व्यक्तियों को धारा 17. बीएनएसएस के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया।

विवरण गिरफ्तार व्यक्ति :-

1- मौ. नौशाद पुत्र मौ. सकील निवासी- मामूडी मौहल्ला, थाना सदर, जिला शाहजहांपुर, उ.प्र. हाल निवासी जमनपुर, थाना सेलाकुई, जनपद देहरादून, उम्र- 26 वर्ष
2- सोहिल पुत्र तामिल निवासी रामपुर, थाना सहसपुर, जनपद देहरादून, उम्र- 20 वर्ष
3- मौ. नाजिम पुत्र मौ. रज्जुल निवासी ग्राम कोयल, थाना खेरी, जिला लखीमपुर खीरी, उ.प्र., हाल निवासी जमनपुर, थाना सेलाकुई, जनपद देहरादून, उम्र-22 वर्ष
4- शादाब पुत्र मुसिर निवासी ग्राम वीरताला, थाना सनोली, जिला शाहजहां पुर, उ.प्र. हाल निवासी जमनपुर, थाना सेलाकुई, जनपद देहरादून, उम्र-24 वर्ष
5- तारीक पुत्र राशिद निवासी रामपुर, थाना सहसपुर, जनपद देहरादून, उम्र-18 वर्ष
6- शोएब पुत्र शमशाद निवासी रामपुर, थाना सहसपुर, जनपद देहरादून, उम्र-18 वर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...