तरंग शक्ति 2026 में आठ देशों की भागीदारी, 32 राष्ट्र पर्यवेक्षक के रूप में होंगे शामिल

@ नई दिल्ली :-

भारतीय वायुसेना (IAF) के बहुराष्ट्रीय हवाई अभ्यास ‘तरंग शक्ति 2026’ का दूसरा संस्करण 26 सितंबर से 12 अक्टूबर तक राजस्थान के जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन और आसपास के वायुसेना ठिकानों पर आयोजित किया जाएगा। अभ्यास को लेकर वायुसेना के उप प्रमुख एयर मार्शल अशुतोष दीक्षित ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया को इसकी रूपरेखा, उद्देश्यों और प्रमुख गतिविधियों की जानकारी दी।

एयर मार्शल दीक्षित ने बताया कि अभ्यास का उद्देश्य प्रतिभागी देशों को वास्तविक और समकालीन युद्धक्षेत्र जैसी परिस्थितियों में बहुराष्ट्रीय संयुक्त हवाई अभियानों की योजना बनाने और उन्हें अंजाम देने का अनुभव प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि तरंग शक्ति 2026 के माध्यम से विभिन्न वायु सेनाओं को एक-दूसरे से सीखने, साथ मिलकर संचालन करने और भविष्य की हवाई युद्ध चुनौतियों के लिए तैयारी करने का अवसर मिलेगा।

अभ्यास में ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, फ्रांस, जर्मनी, ग्रीस, श्रीलंका, संयुक्त अरब अमीरात और अमेरिका सहित आठ मित्र विदेशी देश अपने हवाई संसाधनों के साथ भाग लेंगे। इसके अलावा 32 देशों के प्रतिनिधि पर्यवेक्षक के रूप में अभ्यास में शामिल होंगे।

तरंग शक्ति 2026 का परिचालन दायरा व्यापक रखा गया है। इसमें काउंटर-एयर ऑपरेशन, एयर डिफेंस, फोर्स कॉम्बैट, टोही, एयरलिफ्ट और एयर-टू-एयर रिफ्यूलिंग जैसी जटिल मिशन गतिविधियां शामिल होंगी। अभ्यास के दौरान मिशन प्लानिंग, परिचालन समन्वय और सामरिक समाधान विकसित करने पर भी जोर रहेगा।

वायुसेना के अनुसार, यह अभ्यास विभिन्न देशों के बीच ऑपरेशनल इंटरऑपरेबिलिटी, पेशेवर सहयोग और सामरिक अनुभवों के आदान-प्रदान को बढ़ाने का मंच प्रदान करेगा। साथ ही, मित्र देशों को भारतीय वायुसेना की परिचालन क्षमताओं और अनुभव से परिचित होने का अवसर मिलेगा।

One thought on “तरंग शक्ति 2026 में आठ देशों की भागीदारी, 32 राष्ट्र पर्यवेक्षक के रूप में होंगे शामिल

  1. Доброго времени суток! Хочу рассказать своей историей, которая буквально спасла мне жизнь.
    Всю жизнь я жил в постоянном стрессе из-за своей внешности — из-за заячьей
    губы меня гновили в школе и на улице.

    Каждый день был просто пыткой,
    нервы были на пределе, и в какой-то момент я был готов покончить с собой, потому что казалось, что выхода
    нет.

    Слава богу, в самый критический момент я нашел в себе силы пошел на прием к
    психотерапевту. Сейчас я понимаю, что это было самое правильное решение, который
    спас меня. Профессиональная помощь психолога помогла мне победить глубокую депрессию и
    выбросить из головы все черные мысли.

    Буквально через пару месяцев после начала терапии моя жизнь круто изменилась.

    Я познакомился с прекрасной девушкой, которая полюбила меня таким,
    какой я есть, и устроился на отличную
    работу, о которой раньше мог только мечтать.
    Сегодня я по-настоящему счастлив
    и ценю жизнь. Если вы тоже оказались в тяжелой ситуации, запомните: обратиться к психологу
    — это не слабость, а спасение,
    это реально спасает жизни!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...