मंदिर में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा

@ देहरादून उत्तराखंड :-

आपराधिक घटनाओं की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिए गए निर्देशों पर दून पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाते हुए प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

उक्त अभियान के क्रम में 26 सितम्बर 2026 की रात्रि नेहरू कॉलोनी पुलिस को चेकिंग के दौरान पंचमुखी हनुमान मंदिर, मोहकमपुर के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़े जाने की सूचना प्राप्त हुई, प्राप्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर उक्त व्यक्ति की तलाशी लेते हुए आवश्यक पूछताछ की गई।

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा अपना नाम समर पुत्र नौशाद, निवासी 15 नम्बर गली, भगत सिंह कॉलोनी, रायपुर, देहरादून, उम्र 27 वर्ष बताया। अभियुक्त की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से नगदी बरामद हुए।

जिसके संबंध में सख्ती से पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उसने दो दिन पूर्व पंचमुखी हनुमान मंदिर, मोहकमपुर में लोहे के पाइप से ताला तोड़कर चोरी की थी तथा चोरी की गई धनराशि में से कुछ रुपये उसके द्वारा अपने नशे की पूर्ति के लिए खर्च कर दिए गए हैं।

अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस टीम द्वारा मंदिर के पास की झाड़ियों से अभियुक्त द्वारा घटना में प्रयुक्त लोहे का पाइप एवं मंदिर का टूटा हुआ ताला बरामद किया गया।

अभियुक्त का नाम-पता

समर पुत्र नौशाद, निवासी 15 नम्बर गली, भगत सिंह कॉलोनी, रायपुर, देहरादून,
उम्र – 27 वर्ष।

बरामदगी :-

1- चोरी की नगदी- ₹ 811/-
2- घटना में प्रयुक्त लोहे का पाइप
3- मंदिर का टूटा हुआ ताला

पुलिस टीम :-

1- अ0उ0नि0 मदन सिंह सिंह
2- का० मोहित शर्मा
3- का० संदीप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...