दिल्ली पुलिस ने पश्चिमी रेंज की महिला जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद आयोजित किया

@ नई दिल्ली :-

दिल्ली पुलिस की पश्चिमी रेंज की ओर से महिला जनप्रतिनिधियों के साथ एक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद बढ़ाने, पुलिस की सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी देने तथा आमजन से बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा।

संवाद के दौरान पश्चिमी रेंज की संयुक्त पुलिस आयुक्त सुमन गोयल ने महिला जनप्रतिनिधियों को दिल्ली पुलिस की ओर से संचालित पिंक बूथ और पिंक पेट्रोल व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए स्कूलों, कॉलेजों और भीड़भाड़ वाले स्थानों के आसपास महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाती है। इसका उद्देश्य निगरानी बढ़ाने के साथ जरूरत पड़ने पर महिलाओं और बच्चों को समय पर सहायता उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम में शामिल महिला जनप्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्रों से जुड़े सार्वजनिक सुरक्षा संबंधी मुद्दे और चिंताएं साझा कीं। उन्होंने स्थानीय स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की और पुलिस के साथ बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर विचार रखा।

पुलिस अधिकारियों ने प्रतिनिधियों को उपलब्ध पुलिस हेल्पलाइन और सहायता तंत्र की जानकारी दी। साथ ही, उन्हें किसी भी संदिग्ध गतिविधि या सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण सूचना तत्काल पुलिस के साथ साझा करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

दिल्ली पुलिस ने कहा कि ऐसे संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से पुलिस और जनप्रतिनिधियों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है, ताकि स्थानीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं को समय रहते सामने लाकर आवश्यक कार्रवाई की जा सके। कार्यक्रम में महिला सुरक्षा और सामुदायिक भागीदारी को प्रभावी बनाने पर विशेष जोर रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...