विश्व पर्यटन दिवस पर सफदरजंग मकबरे में स्वच्छता अभियान, स्वच्छ और सतत पर्यटन का दिया संदेश

@ नई दिल्ली :-

विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर पर्यटन मंत्रालय ने नई दिल्ली स्थित ऐतिहासिक सफदरजंग मकबरे में विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया। पर्यटन मंत्रालय के सचिव के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों सहित पर्यटन क्षेत्र से जुड़े विभिन्न संगठनों और हितधारकों ने सक्रिय भागीदारी की।

संजय कुमार सचान, टूरिस्ट इंफॉर्मेशन ऑफिसर इंडिया टूरिज्म दिल्ली ने हमारे संवादाता को बताया की अभियान में पर्यटन मंत्रालय, इंडिया टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (ITDC), नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी (NCHMCT), टूरिस्ट गाइड्स वेलफेयर फेडरेशन (TGWF), पर्यटन क्षेत्र के अन्य हितधारक, पर्यटक गाइड, होटल व्यवसायी और विभिन्न साझेदार शामिल हुए।

इस पहल का उद्देश्य ऐतिहासिक एवं पर्यटन स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने के साथ-साथ जिम्मेदार और टिकाऊ पर्यटन के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना रहा।

अभियान में युवाओं और विद्यार्थियों की भागीदारी ने इसे विशेष रूप से व्यापक बनाया। NCHMCT, IHM पूसा, IITTM नोएडा, अशोक इंस्टीट्यूट, ICI नोएडा और IHM-अशोक के करीब 200 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने पर्यटन स्थलों को स्वच्छ रखने और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार व्यवहार का संदेश दिया।

पर्यटन मंत्रालय के अनुसार, यह पहल स्वच्छ, टिकाऊ और जिम्मेदार पर्यटन को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। ऐतिहासिक धरोहरों की स्वच्छता और संरक्षण न केवल उनके सांस्कृतिक महत्व को बनाए रखने में सहायक है, बल्कि देश में आने वाले पर्यटकों के लिए बेहतर और स्वागतपूर्ण अनुभव सुनिश्चित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

विश्व पर्यटन दिवस पर्यटन के सामाजिक और आर्थिक महत्व को रेखांकित करने का वैश्विक अवसर है। इस अवसर पर आयोजित स्वच्छता अभियान ने पर्यटन क्षेत्र से जुड़े सभी पक्षों को सामूहिक जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...