@ देहरादून उत्तराखंड :-
सेवा संकलप अभियान के तहत सांस्कृतिक दलो, विद्यार्थीयों, आंगनवाडी और स्थानीय लोकगीत के माध्यम से जनजागरुकता अभियान आयोजित किये गये। जिसका मुख्य उद्देश्य सरकारी सुविधाओं की जानकारी और जनकल्याणकारी योजनाओं को अन्तिम व्यक्ति तक पहुँचाना है।

इसी परिप्रेक्ष्य में पौड़ी जनपद के राजकीय इंटर कालेज द्वारीखाल में सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें प्रधानाचार्य रमाकांत डबराल, जिला पंचायत सदस्य अर्जुन सिंह नेगी, जिला संगठन मंत्री भाजपा मनोज रावत पीटीए अध्यक्ष राजमोहन नेगी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में चित्रकला पेंटिग एवम निबंध प्रतियोगिता आयोजित किये गये। जिसमे छात्र छत्राओ ने रचनात्मक, चित्रकला और पेंटिग के जरिये सेवा संकल्प के तहत विकसित भारत 2047केविषयों के माध्यम से भारत के भविष्य को लेकर अपने विचार तथा कल्पना प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य अर्जुन सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया गया है। जिलासंगठन मंत्री मनोज रावत ने कहा विकसितभारत के निर्माण में प्रत्येग नागरिक और युवा पीढी की अहम भूमिका होगी। प्रधानाचार्य रमाकांत डबराल ने सभी विद्यार्थीयों को शिक्षा, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। पीटीए अध्यक्ष राजमोहन नेगी ने कहा विकसित भारत के सपनो को साकार करने में युवा पीढी का अहम योगदान होगा।
इस मौके पर निबंध, चित्रकला, पेंटिग, सांस्कृतिक एवम भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे छात्रो ने अपने हुनर का रंग बिखेरा। सभी अथितियो ने छात्रो को सेवा, राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के संकल्प से जुडने का संदेश दिया।
