राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी में छात्रसंघ चुनाव संपन्न, प्रेरणा पडेलिया अध्यक्ष निर्वाचित

@ कमल उनियाल उत्तराखंड :-

29 सितंबर 2026 को राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी, कोटद्वार में छात्रसंघ चुनाव 2026-27 शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न हुआ। मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए।

चुनाव में अध्यक्ष पद पर कांटे की टक्कर देखने को मिली। बी.कॉम पंचम सेमेस्टर की छात्रा प्रेरणा पडेलिया (पुत्री दीप चन्द्र पडेलिया) ने 128 मत प्राप्त कर बी.कॉम प्रथम सेमेस्टर के कार्तिक जोशी (110 मत) को 18 मतों से पराजित कर अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। इस पद पर 01 NOTA और 09 मत अवैध रहे।

उपाध्यक्ष पद पर ऋषभ सिंह रावत (बी.एससी. तृतीय सेमेस्टर, पुत्र कमल सिंह रावत) ने 145 मतों के साथ शानदार जीत दर्ज की, उन्होंने अर्नव (92 मत) को हराया।

सचिव पद पर उदय सिंह (बी.ए. प्रथम सेमेस्टर, पुत्र विक्रम सिंह) ने 139 मत प्राप्त कर प्रियांशु नेगी (98 मत) को पराजित किया।

वहीं तीन पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए –
– सह-सचिव (छात्रा आरक्षित): जिया (बी.ए. प्रथम सेमेस्टर)
– कोषाध्यक्ष (छात्रा आरक्षित): अंजली कपरवान (बी.ए. प्रथम सेमेस्टर)
– विश्वविद्यालय प्रतिनिधि: पिया डबराल (बी.ए. प्रथम सेमेस्टर)

चुनाव परिणाम की घोषणा मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रो. (डॉ.) अशोक कुमार मित्तल द्वारा की गई। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. (डॉ.) हरीश चंद्र, आंतरिक पर्यवेक्षक एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

प्राचार्य द्वारा सभी निर्वाचित पदाधिकारी को शुभकामनाएं प्रेषित कर शपथ दिलाई गई साथ ही छात्रसंघ चुनाव 2026- 27 में पुलिस प्रशासन ,छात्र-छात्राओं एवं महाविद्यालय स्टाफ के द्वारा दिये गये सहयोग के लिए धन्यवाद प्रेषित किया ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...