हरियाणा में स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए ‘सेवा संकल्प’ कार्यक्रम शुरू

@ चंडीगढ़ हरियाणा :-

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 2 अक्टूबर को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में “स्टार्टअप हरियाणा सेवा संकल्प–विचार से विस्तार तक” राज्यव्यापी उद्यमिता कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तीन महीने का यह कार्यक्रम प्रदेश के सभी 23 जिलों में उद्यमिता और स्टार्टअप गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाया जाएगा।

कार्यक्रम के तहत 3 लाख से अधिक इच्छुक उद्यमियों और स्टार्टअप्स को जोड़ने, प्रतिभागियों को प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराने और उनमें से 50 संभावित फाइनलिस्ट चुनने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद शीर्ष 10 प्रतिभागियों को सम्मानित और पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम में विचार से लेकर क्षमता निर्माण, मेंटरशिप, प्रतियोगिता, निवेश और अन्य सहयोग तक की प्रक्रिया को एकीकृत किया गया है।

कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर फरीदाबाद और पंचकूला में दो नए इन्क्यूबेटर स्थापित करने के लिए लेटर ऑफ इंटेंट (LOI) सौंपे गए। साथ ही, राज्य के स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए दो अन्य संस्थाओं के साथ भी LOI किए गए।

मुख्यमंत्री ने हरियाणा राज्य स्टार्टअप नीति-2022 के तहत सीड फंडिंग प्राप्त करने वाले 11 स्टार्टअप्स को चेक भी वितरित किए। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में मौजूद नवाचार और उद्यमिता प्रतिभा को पहचानकर उन्हें मार्गदर्शन, इन्क्यूबेशन, वित्तीय सहायता और निवेशकों से जोड़ना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...