एयर फोर्स स्टेशन अवाडी में सेक्हों आईएएफ मैराथन-2026 का आयोजन

@ चेन्नई तमिलनाडु :-

भारतीय वायुसेना के परमवीर चक्र विजेता फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों के अदम्य साहस, वीरता और सर्वोच्च बलिदान को स्मरण करते हुए सेखों आईएएफ मैराथन-2026 के दूसरे संस्करण का आयोजन देशभर में विभिन्न स्थानों पर किया गया। इसी क्रम में 4 अक्टूबर 2026 को एयर फोर्स स्टेशन अवाडी में मैराथन का आयोजन किया गया, जिसमें वायुसेना कर्मियों, उनके परिवारों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

एयर फोर्स स्टेशन अवाडी में आयोजित इस मैराथन में प्रतिभागियों के लिए 21 किलोमीटर, 10 किलोमीटर और 5 किलोमीटर की तीन श्रेणियां रखी गई थीं। आयोजन का उद्देश्य न केवल फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों की वीरगाथा और उनके सर्वोच्च बलिदान को श्रद्धांजलि देना था, बल्कि लोगों में फिटनेस, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी था।

मैराथन में एयर फोर्स स्टेशन अवाडी से जुड़े 750 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इनमें वायु योद्धाओं के साथ उनके परिवार के सदस्य और बच्चे भी शामिल रहे। प्रतिभागियों ने ‘Run, Soar, Inspire’ यानी ‘दौड़ो, ऊंची उड़ान भरो और प्रेरित करो’ के संदेश के साथ दौड़ में भाग लेकर आयोजन के उद्देश्य को सार्थक किया।

एयर फोर्स स्टेशन अवाडी के एयर ऑफिसर कमांडिंग एयर कमोडोर प्रदीप शर्मा, वीएसएम ने सेखों आईएएफ मैराथन-2026 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने स्वयं भी अपने साथ वायु योद्धाओं की टीम के साथ मैराथन में हिस्सा लिया। उनके साथ दौड़ में शामिल होने से प्रतिभागियों का उत्साह और बढ़ा।

मैराथन के दौरान प्रतिभागियों में देशभक्ति, साहस और फिटनेस के प्रति प्रतिबद्धता देखने को मिली। आयोजन के माध्यम से युवा पीढ़ी को भारतीय वायुसेना के वीर योद्धाओं के शौर्य और बलिदान से परिचित कराने तथा राष्ट्र सेवा की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों ने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान अद्वितीय वीरता का प्रदर्शन करते हुए देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया था। उन्हें उनकी असाधारण वीरता के लिए मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था। सेखों आईएएफ मैराथन उनके साहस और बलिदान को श्रद्धांजलि देने के साथ-साथ फिट और प्रेरित भारत के संदेश को आगे बढ़ाने का माध्यम बनी।

2 thoughts on “एयर फोर्स स्टेशन अवाडी में सेक्हों आईएएफ मैराथन-2026 का आयोजन”

  1. JW88 com mang đến không gian giải trí trực tuyến với đa dạng lựa chọn từ thể thao, casino, game bài đến bắn cá. Nền tảng chú trọng trải nghiệm người dùng thông qua giao diện đơn giản, bố cục rõ ràng và khả năng tương thích với nhiều thiết bị.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...