दिल्ली पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 50 करोड़ की हेरोइन बरामद

@ नई दिल्ली :-

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की नशे के खिलाफ अपनाई जा रही ‘जीरो टॉलरेंस नीति’ के अनुरूप दिल्ली पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। दिल्ली पुलिस की डीसीपी रोहिणी टीम ने ड्रग तस्करी से जुड़े चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 50 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास से कुल 7.076 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई। इसके अलावा हेरोइन तैयार करने में इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल और तस्करी में प्रयुक्त दो लग्जरी कारें भी जब्त की गई हैं। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 50 करोड़ रुपये आंकी गई है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी मादक पदार्थों की तस्करी और हेरोइन तैयार करने से जुड़े नेटवर्क का हिस्सा थे।

दिल्ली पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को खंगालने में जुटी है। आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बरामद हेरोइन कहां से लाई गई थी और इसे दिल्ली-एनसीआर में किन स्थानों पर पहुंचाया जाना था।

दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि राजधानी में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस का उद्देश्य ड्रग तस्करी से जुड़े गिरोहों पर शिकंजा कसने के साथ-साथ युवाओं को नशे की गिरफ्त में जाने से रोकना है। अधिकारियों के मुताबिक, मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...