परिमंडल स्तरीय डाक अदालत 28 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी

@ नई दिल्ली :-

डाक विभाग के दिल्ली परिमंडल द्वारा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली/दिल्ली राज्य के अंतर्गत डाक सेवाओं से संबंधित शिकायतों के निपटारे के लिए मासिक डाक अदालत का आयोजन  28 अक्टूबर 2026 (बुधवार) को सुबह 11:00 बजे किया जाएगा। इस डाक अदालत का आयोजन मुख्य पोस्टमास्टर जनरल, दिल्ली परिमंडल के कार्यालय में किया जाएगा। यह कार्यालय नई दिल्ली के झंडेवालान मेट्रो स्टेशन के निकट मेघदूत भवन की तीसरी मंजिल पर है।

मुख्य पोस्टमास्टर जनरल, दिल्ली परिमंडल का कार्यालय डाक अदालत में प्रत्येक शिकायतकर्ता की व्यक्तिगत रुप से सुनवाई करेगा और जनता की शिकायतों/समस्याओं का निपटारा करेगा। डाक अदालत का उद्देश्य जनता की शिकायतों/समस्याओं की व्यक्तिगत सुनवाई करना तथा उनका मौके पर ही निपटारा करना है।

डाक सेवाओं से संबंधित शिकायतें सहायक निदेशक (सीएस), मुख्य पोस्टमास्टर जनरल का कार्यालय, दिल्ली परिमंडल, नई दिल्ली 110001 को 19 अक्टूबर 2026 (सोमवार) तक अवश्य प्राप्त हो जानी चाहिए। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त शिकायतों पर डाक अदालत में विचार नहीं किया जाएगा।

शिकायत ठोस और संक्षिप्त होनी चाहिए। सामान्य प्रकृति की शिकायतों तथा नीतिगत मामलों से संबंधित शिकायतों पर विचार नहीं किया जाएगा। परिमंडल स्तर की डाक अदालत केवल उन्ही शिकायतों के लिए है, जिन्हें मंडल स्तर की डाक अदालत में उठाया गया था, लेकिन जिनका अभी तक निपटारा/समाधान नहीं हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...