द्वारीखाल के ब्लाक मुख्यालय में सेवा संकल्प संवाद के तहत हुआ बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन

@ कमल उनियाल उत्तराखंड :-

उत्तराखंड पौड़ी जनपद के विकास खंड द्वारीखाल में ब्लाक मुख्यालय में आयोजित सेवा सुशासन संवाद कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शासन द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं और सकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुँचाना है।

समारोह में मुख्य अथिति उत्तराखंड सरकार में राज्यमंत्री कुलदीप बुटोला ,विशिष्ट अथिति ब्लाक प्रमुख बीना राणा, जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र राणा, जिला पंचायत सदस्य अर्जुन नेगी, भाजपा जिला महामंत्री मनोज रावत, द्वारीखाल मंडल अध्यक्ष मनोज गुसांई ,खंड विकास अधिकारी बी डी रतूडी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

शिविर में स्वास्थ्य, पंचायती राज, कृषि सहकारिता, आपदा प्रबंधन, पेयजल, कौशल विकास लोक निर्माण विभाग सहित अन्य विभागो ने स्टाल लगाकर ग्रामीणो को सरकारी योजनाओं एवम विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।

शिविर में अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री कुलदीप बुटोला ने सरकार द्वारा चहुंमुखी विकास, जन सुविधाओ के विस्तार सहित अन्य लाभकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया। विशिष्ट अथिति ब्लाक प्रमुख बीना राणा ने स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्यो का उल्लेख किया। जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र राणा ने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को जनजागरुकता के अभियान के माध्यम से अतिम छोर तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

 

बहुउद्देशीय शिविर में प्रधानो, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, ग्रामीणो और अधिकारियों की की उपस्थिति में ग्रामीण विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े विषयों पर संवाद से ग्रामीणो के समस्सायों के समाधान और रनिस्तारण में इस तरह के शिविर सराहनीय पहल साबित हो रहे हैं।

इस अवसर पर सतेन्द्र बलुनी, अजीत सिंह, पुष्पा रावत, मीना देवी, सहित क्षेत्रीय जनता, विभिन्न गाँवो के जनप्रतिनिधियो सहित सैकडो लोगो ने प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...