@ जयपुर राजस्थान :-
वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने शुक्रवार को अलवर स्थित सरिस्का टाइगर रिजर्व स्थित फील्ड डायरेक्टर कार्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

वन राज्यमंत्री शर्मा ने सरिस्का टाइगर रिजर्व में वन एवं वन्यजीव संरक्षण, बाघ संरक्षण तथा पर्यटन सुविधाओं के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने बफर क्षेत्र के बारा लिवारी में नवीन पर्यटन गेट के निर्माण के संबंध में योजनानुसार कार्य करने के निर्देश दिये।
इस गेट ओर टिकिट खिड़की बनने से पर्यटन विकास एवं वन्यजीव संरक्षण की दिशा में एक उपयोगी कदम साबित होगा। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को वन सुरक्षा को सुदृढ़ करने, बाघों एवं अन्य वन्यजीवों के संरक्षण, अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्राण तथा वन क्षेत्रा की सतत निगरानी एवं प्रभावी माॅनिटरिंग करने के निर्देश दिये।
इसके उपरान्त वन राज्यमंत्री ने सिलीसेढ़ झील के निकट स्थित क्रोकोडाइल पाॅइंट का निरीक्षण कर इसे प्राकृतिक विशेषताओं एवं पर्यटन की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए ईको ट्यूरिज्म के रूप में विकसित कराने के निर्देश दिये। उन्होंने मगरमच्छों की बढती संख्या एवं पर्यटक की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए वाॅच टावर बनाने के प्रस्ताव तैयार करने के लिए निर्देशित किया।
