@ पटना बिहार
मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने महासप्तमी के शुभ अवसर पर पटना के श्री श्री दुर्गा पूजा महोत्सव, शिव मंदिर खाजपुरा; श्री दुर्गा पूजा समिति, राजा बाजार महावीर स्थान; श्री दुर्गा आश्रम मंदिर पूजा समिति, शेखपुरा एवं श्री श्री दुर्गा पूजा समारोह, गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी के पूजा पंडालों में जाकर माँ दुर्गा के दर्शन किए एवं पूजा-अर्चना की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की तथा समस्त बिहारवासियों को दुर्गा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

