@ गोरखपुर उत्तरप्रदेश :-
सत्य, मर्यादा, सदाचार और धर्म की विजय के प्रतीक पर्व विजयादशमी के पावन अवसर पर गोरखनाथ मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। ‘जय श्री राम’ के उद्घोष के बीच निकली इस शोभायात्रा ने पूरे वातावरण को भक्तिमय और आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण कर दिया। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम के आदर्शों, धर्म की महत्ता और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश प्रमुखता से सामने आया।

इस पावन अवसर पर कौशल्यानंदन प्रभु श्रीराम, माता जानकी, भगवान श्रीलक्ष्मण और श्री हनुमान जी के स्वरूपों का पूजन-अर्चन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। श्रद्धा और भक्ति से ओतप्रोत वातावरण में श्रद्धालुओं ने भगवान के प्रति अपनी आस्था प्रकट की और धर्म तथा सत्य के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
विजयादशमी का पर्व हमें स्मरण कराता है कि बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की विजय ही जीवन का मूल संदेश है। यह पर्व केवल रावण के दस सिरों के दहन तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि समाज में व्याप्त अन्याय, अत्याचार, अधर्म, भ्रष्टाचार, दुराचार, दुष्प्रचार और नशे जैसी बुराइयों के विरुद्ध भी निर्णायक संघर्ष का संकल्प लेना चाहिए।
भगवान श्रीराम का जीवन मर्यादा, कर्तव्यनिष्ठा, सत्य और आदर्श आचरण की प्रेरणा देता है। विजयादशमी का वास्तविक उद्देश्य तभी सार्थक होगा, जब प्रत्येक व्यक्ति अपने भीतर की बुराइयों को समाप्त कर समाज में नैतिकता, सद्भाव और न्याय की स्थापना के लिए आगे आए।


Per informazioni su free ai face gif swap, la
nostra pagina AI Swap Face è https://aiswapface.ai/it/gif-face-swap/. Gestiamo questa
risorsa. Per un risultato nitido, usa una foto sorgente
ben illuminata con un angolo del volto simile a quello della foto di destinazione.
My brother recommended I might like this website.
He was totally right. This post actually made my day.
You can not imagine simply how much time I had spent for this
information! Thanks!
It’s fantastic that you are getting thoughts from this paragraph as well as from our dialogue
made at this place.