बड़ाजामदा एवं गुवा क्षेत्र में दुर्गा पूजा की धूम

@ सिद्धार्थ पाण्डेय चाईबासा झारखंड  :-

दुर्गा पूजा को ले पूरे बड़ाजामदा कॉलिंगा, बोलानी एवं गुवा क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। अष्टमी पूजा के अवसर पर विभिन्न पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

श्रद्धालु पूजा सामग्री और प्रसाद लेकर मां दुर्गा के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। पंडालों में विधिवत रूप से पूजा-पाठ शुरू हुआ। शंख की गूंज, घंटियों की मधुर ध्वनि और ढाक की थाप से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। बड़ा जामदा फुटबाल आकर्षक ढंग से पूजा पंडाल का निर्माण किया गया है। पंडालों की भव्य सजावट और रंग-बिरंगी लाइटिंग लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। शाम होते ही रोशनी से जगमगाते पंडालों को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है।

इसी तरह से गुवा के चारों ओर भक्ति, श्रद्धा और उल्लास का माहौल है। श्रद्धालु मां दुर्गा की आराधना कर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...