भारतीय सेना के लिए 770 करोड़ रुपये में खरीदे जाएंगे उन्नत कम ऊंचाई वाले हल्के रडार

@ नई दिल्ली :-

रक्षा मंत्रालय ने 21 अक्टूबर, 2026 को नई दिल्ली में रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की उपस्थिति में लगभग 770 करोड़ रुपये की लागत वाले ‘उन्नत कम ऊंचाई वाले हल्के वज़न के रडारों’ (एलएलएलआर-I) की खरीद के लिए मेसर्स भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड (बीईएल) के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं।

एलएलएलआर (I) प्रणाली में लड़ाकू विमानों के आकार के लक्ष्यों तथा छोटे/सूक्ष्म ड्रोन का पता लगाने और उनकी निगरानी करने की क्षमता है। इसमें हवाई लक्ष्यों को प्राथमिकता देने की अतिरिक्त क्षमता भी है। इससे भारतीय सेना को मानवरहित हवाई प्रणालियों (यूएएस) से उत्पन्न खतरे का प्रभावी ढ़ंग से मुकाबला करने में सहायता मिलेगी।

वर्ष 2047 तक विकसित भारत के सरकार के  विज़न के अनुरूप यह खरीद वायु रक्षा प्रणालियों के स्वदेशीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे भारत के रक्षा विनिर्माण इकोसिस्टम को प्रोत्साहन मिलेगा, जिसमें सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम भी शामिल हैं। साथ ही, इससे एक सुदृढ़, आत्मनिर्भर और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी रक्षा उद्योग के निर्माण में सहायता मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...