GeM पोर्टल से खरीदी और निर्माण कार्यों की होगी उच्च स्तरीय जांच: प्रतिमा बागरी

@ भोपाल मध्यप्रदेश :-

नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी का कहना है कि विभाग हर खरीद और निर्माण पर नजर रखता है। इस दौरान किसी भी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दरअसल, एक वीडियो वायरल होने के बाद राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी ने वीडियो जारी अपनी बात रखी।

वीडियो में राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी ने कहा कि विभाग के अंतर्गत खरीदी या निर्माण संबंधी हर कार्य की निगरानी होती है, जिसमें विभागीय स्तर पर जांच होती है। इस संबंध में वायरल वीडियो के आधार पर हम उच्च स्तरीय जांच कराएंगे तथा जांच के उपरांत दोषियों पर पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी ने कहा कि इस तरह के मामलों में कार्रवाई की जाएगी। GeM पोर्टल पर होने वाली खरीद में यदि किसी भी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है, तो उसकी जांच कराई जाएगी। इसके साथ ही, समय-समय पर पोर्टल को अपग्रेड भी किया जाता है, ताकि अनियमितताओं के कारणों और उनके तरीकों का पता लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि यदि किसी उत्पाद की कीमत में अत्यधिक अंतर पाया जाता है, तो उसकी भी जांच कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...