@ सिद्धार्थ पाण्डेय झारखंड :-
गुवा सेल फुटबॉल मैदान में दशहरा के शुभ अवसर पर संगीत एवं नृत्य कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और पूर्व सांसद गीता कोड़ा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने एक से बढ़कर एक नृत्य और संगीत की शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया।कार्यक्रम में गुवा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की ओर से प्रत्येक पूजा पंडाल से एक-एक प्रतिनिधि को सम्मान देकर उनके प्रयासों और योगदान की सराहना की गई। इस दौरान गुवा के विभिन्न पूजा पंडालों के सदस्यों में उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण गुवा के कल्याण नगर दुर्गा पूजा पंडाल को बेस्ट पंडाल का अवार्ड प्रदान करना रहा। यह सम्मान मिलने पर कल्याण नगर पूजा समिति के सदस्यों में खुशी का माहौल रहा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कलाकारों की प्रस्तुतियों का भरपूर आनंद उठाया। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्सव और उल्लास का माहौल बना रहा।
कार्यक्रम के समापन पर पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने उपस्थित लोगों को दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पर्व को आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव के साथ मनाने का संदेश दिया। संगीत, नृत्य और सम्मान समारोह के साथ आयोजित यह कार्यक्रम गुवा में दशहरा उत्सव का खास आकर्षण बना।

I appreciate the clear presentation. It is worth reviewing the price, shipping terms, and return policy carefully. Clear information helps readers ask better questions.