@ झज्जर हरियाणा :-
अपने लिए तो सब जीते हैं सही मायने मे दूसरे के लिए जीना ही जीवन है । यदि जीवन का उद्देश्य दूसरों की भलाई बन जाए तो उससे प्रेरणादायक व नेक काम कुछ नहीं हो सकता है । झज्जर जिला मुख्यालय के अंतिम छोर पर बसे वीरों की देवभूमि कहे जाने वाले गांव धारौली की सामाजिक संस्था मां-मातृभूमि सेवा समिति के दवारा राजकीय उच्च विद्यालय, सुधराना गांव, ब्लॉक नाहड, जिला रेवाड़ी में वस्त्र समर्पण सेवा कार्यक्रम में 98 जरूरतमंद विद्यार्थियों को निःशुल्क स्वेटर वितरित की गई । स्वेटर पाकर सभी बच्चों के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलन कर किया।

25 बार रक्तदान कर चुके युद्धवीर सिंह लांबा, अध्यक्ष,मां-मातृभूमि सेवा समिति, वीरों की देवभूमि धारौली ने जानकारी देते हुए बताया कि समाजसेवा को समर्पित समाजसेविका लक्ष्मी सिंह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थी, मुख्य अतिथि ने उपस्थित छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य, अनुशासन और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
अब तक 19 बार रक्तदान कर चुके सुधराना गांव के समाजसेवी नीरज कुमार जांगडा कार्यकर्म में विशेष अतिथि थे जबकि राजकीय उच्च विद्यालय, सुधराना गांव के हेडमास्टर दिनेश कुमार, स्वेटर वितरण कार्यक्रम की अध्यक्षता की
निम्न ने अपने नेक धन से वस्त्र समर्पण सेवा कार्यक्रम के आयोजन मे सहयोग दिया 1.समाजसेवी व शिक्षाविद सुखबीर जाखड़, चेयरमैन, रिलायंस ग्रुप ऑफ स्कूल्स जिनके हरियाणा और राजस्थान में लगभग 20 स्कूल है 2. हरियाणा सरकार में जूनियर इंजीनियर अजय मलिक, खानपुर कलां, सोनीपत 3. शिक्षा के साथ साथ सामाजिक सरोकार का दायित्व भी बेखुबी निभा रहे है मास्टर हरबीर मल्हान गिरधरपुर निवासी जो काबिले तारीफ है 4. धर्मेंद्र यादव, डायरेक्टर मेडी-जेईई करियर इंस्टीट्यूट, कोसली, एम्स नीट और आईआईटी जेईई की तैयारी के लिए बेहतरीन कोचिंग संस्थान 5. समाजसेवा और शिक्षा को समर्पित समाजसेवी व शिक्षाविद मास्टर पवन कुमार, धनीरवास गांव 6. सरकारी बैंक में कार्यरत इंजीनियर अजय जांगड़ा, भिवानी निवासी 7.दिल्ली में असिस्टेंट टैक्सेशन ऑफिसर, संजीव घणघस, गांव जतई, भिवानी 8. हरियाणा सरकार में सिचाई विभाग में कार्यरत इंजीनियर अमित दांगी, मदीना, जिला रोहतक 9.युद्धवीर सिंह लांबा, वीरों की देवभूमि धारौली 10. सुधराना गांव के समाजसेवी नीरज कुमार जांगडा 11. कोसली रेलवे स्टेशन से नाहड रोड पर सोनू मोटर वाइंडिंग सेंटर प्रो. सोनू कुमार धारौली 12. रक्तदानी लक्ष्मी सिंह, सुधराना गांव 13. कोसली के मास्टर रोहित यादव प्रो. लेवी डिस्पोजल हाउस 14. मास्टर कुलवेन्द्र सिंह यादव, गांव मुमताजपुर, रेवाड़ी 15. ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल, बहादुरगढ़ और नव जीवन हॉस्पिटल मॉडल टाउन रोहतक के मैनेजर विक्रांत शर्मा 16. पर्यावरण संरक्षण को समर्पित समाजसेवी मंजीत सिंह, प्रो.श्रीहंस बैग व स्टेशनरी हाउस, कोसली 17. नायब सूबेदार विक्रम सिंह लांबा (सेवानिवृत्त) धारौली 18. समाजसेवी व रक्तदानी नितेश भौरिया, प्रो.अर्बन युवा रेडीमेड स्टोर, कोसली आदि ।
भाकली के शिक्षाविद मास्टर सतीश यादव के द्वारा सभी छात्रों को एक एक पेन भेंट स्वरूप दिया । सतबीर जी सुधराना के द्वारा सभी छात्रों को एक एक कॉपी और एक एक पेन भी भेंट स्वरूप दिया ।


Mình thấy TG88 có nhiều danh mục giải trí được phân chia khá rõ ràng. Giao diện giúp việc tìm kiếm thông tin thuận tiện hơn. Người mới có thể tham khảo hướng dẫn trước khi sử dụng. Nên đọc kỹ các điều khoản để hiểu rõ quy định của nền tảng.