@ कमल उनियाल उत्तराखंड :-
उत्तराखंड की हसीन वादियों में शरद ऋतु की सुहानी हवाओं और प्रकृति की नेसगिर्क सुंदरता के बीच जब भगवान राम के जयकारे गूँजते है तो सारा क्षेत्र राममयी और भक्तिमय हो जाता है। इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा को आगे बढाते हुये पौड़ी जिला के विकास खंड द्वारीखाल के निकटवर्ती गाँव ग्वीन बडा़ में नवीन रामलीला कमेटी के तत्त्वाधान में कल 6 नवम्बर से 70 वर्षो से अनवरत चली आ रही ऐतिहासिक रामलीला महोत्सव का भव्य आयोजन हो रहा है।

ग्राम ग्वीन बड़ा में दोपहर एक बजे से भगवान श्री राम के चरित्र और उनकी लीलाओं का भव्य मंचन होगा। इस दौरान दिव्यता और भव्यता का अद्बभुद संगम होगा। रामलीला के मंचन पर उदयमान बाल कलाकारों के हुनर को मंच मिलेगा और प्रवासियों और रेवासियों का मिलन होगा। 6नवम्बर से 15 नवम्बर तक प्रभु राम जी के लीलाओं का आलौकिक मंचन होगा तथा 16नवम्बर को वैदिक पूजा के साथ विशाल भंडारा के बाद समापन होगा।
रामलीला कमेटी के अध्यक्ष भारत सिंह रावत ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में धार्मिक और सांस्कृतिक परम्पराओं को आगे बढाना है। उन्होनें सभी रामभक्तो को रामलीला महोत्सव में पहुँच कर पुण्य अर्जित करने की अपील की।

