दिल्ली विधानसभा में मनाया गया 26वां स्थापना दिवस, फिल्म ‘बाला गोरिया’ का पोस्टर और प्रोमो लॉन्च हुआ

@ नई दिल्ली :-

शुक्रवार 06 नवंबर 2026 को दिल्ली विधानसभा में 26वां स्थापना दिवस समारोह  मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिल्ली विधानसभा के डिप्टी स्पीकर मोहन सिंह बिष्ट ने की। इस अवसर पर विधानसभा परिसर में विभिन्न गतिविधियों के साथ उत्तराखंडी संस्कृति और सिनेमा की भी विशेष झलक देखने को मिली। समारोह के दौरान मनोज चंदोला की आगामी फिल्म ‘बाला गोरिया’ का पोस्टर और प्रोमो भी लॉन्च किया गया।

स्थापना दिवस के अवसर पर दिल्ली विधानसभा में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा।

इस मौके पर विधानसभा की ऐतिहासिक विरासत, लोकतांत्रिक परंपराओं और जनप्रतिनिधियों की भूमिका को याद किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंडी समाज और फिल्म जगत से जुड़े लोगों की मौजूदगी ने आयोजन को एक विशेष पहचान दी।

इस दौरान साथ में जाने-माने सोशल एक्टिविस्ट, एंटरप्रेन्योर और फिल्म प्रोड्यूसर संजय जोशी मौजूद रहे। संजय जोशी उत्तराखंडी सिनेमा से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। उन्होंने दो चर्चित उत्तराखंडी फिल्मों ‘चक्रव्यूह’ और ‘घंटाटोल’ की कहानी लिखी है।

उनके साथ भारतीय वायुसेना के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी एयर वाइस मार्शल (वेटरन) वीएसएम राजेश भंडारी (गढ़वाली फिल्म ‘कंडाली’ के निर्माता भी ), वरिष्ठ पत्रकार सुनील नेगी (एडिटर UKnationnews), भाषाविद दिनेश ध्यानी, गढ़वाल हितैषिणी सभा के महासचिव पवन कुमार मैठानी, मनोज चंदोला प्रोड्यूसर बाला गोरिया एवं ऑर्गेनाइजर नीरज बवाड़ी उपस्थित रहे ।

आपको बता दे की गढ़वाली फिल्म ‘कंडाली’ जो दिसंबर 2026 में दर्शकों के सामने रिलीज होने वाली है।

दिल्ली विधानसभा के स्थापना दिवस पर फिल्म ‘बाला गोरिया’ के पोस्टर और प्रोमो का लोकार्पण उत्तराखंडी क्षेत्रीय सिनेमा के लिए भी महत्वपूर्ण अवसर रहा। इससे उत्तराखंडी भाषा, संस्कृति और लोकजीवन पर आधारित फिल्मों को व्यापक पहचान दिलाने की दिशा में हो रहे प्रयासों को प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है।

कार्यक्रम ने एक ओर दिल्ली विधानसभा की ऐतिहासिक गरिमा को रेखांकित किया, वहीं दूसरी ओर उत्तराखंडी समाज, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्रीय फिल्म जगत से जुड़े लोगों को एक साथ आने का अवसर भी प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...