चेन्नई ओपन के महिला डबल्स फाइनल में इतिहास रचने उतरेंगी वैष्णवी अडकर और ऋतुजा भोसले

@ नई दिल्ली :-

चेन्नई ओपन टेनिस टूर्नामेंट में भारतीय टेनिस खिलाड़ियों वैष्णवी अडकर और ऋतुजा भोसले की जोड़ी महिला डबल्स के फाइनल में इतिहास रचने के इरादे से उतरेगी। फाइनल मुकाबले में भारतीय जोड़ी का सामना स्विट्जरलैंड की नैमा करामोको और सिमोना वाल्टरट की जोड़ी से होगा। यह मुकाबला आज शाम चार बजे खेला जाएगा।

वैष्णवी अडकर और ऋतुजा भोसले ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई है। खास बात यह है कि चेन्नई ओपन के इतिहास में पहली बार किसी भारतीय महिला जोड़ी ने डबल्स के फाइनल में प्रवेश किया है। ऐसे में दोनों खिलाड़ियों के पास खिताब जीतकर भारतीय टेनिस के लिए एक नया अध्याय लिखने का सुनहरा अवसर है।

भारतीय जोड़ी ने सेमीफाइनल मुकाबले में दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी वेरेनिका फाल्कोव्स्का और अलाना स्मिथ को शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही अडकर और भोसले ने फाइनल में अपनी जगह पक्की की।

सेमीफाइनल में मिली इस महत्वपूर्ण जीत से भारतीय खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ा है। अब उनकी नजरें फाइनल में स्विस जोड़ी को हराकर खिताब अपने नाम करने पर होंगी।

भारतीय टेनिस प्रेमियों की निगाहें इस मुकाबले पर टिकी हैं। अगर वैष्णवी अडकर और ऋतुजा भोसले फाइनल जीतने में सफल रहती हैं, तो यह चेन्नई ओपन में भारतीय महिला डबल्स टेनिस के लिए एक यादगार उपलब्धि होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...