@ गुरुग्राम हरियाणा :-
12 नवंबर 2026 को नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD), नई दिल्ली की टीआईई कंपनी संस्कार रंग टोली ने गुरुग्राम स्थित डीपीएस सुशांत लोक में अपने चर्चित नाटक ‘उड़ान’ का सफल मंचन किया। इस नाट्य प्रस्तुति को विद्यालय के 800 से अधिक विद्यार्थियों और शिक्षकों ने देखा और सराहा।

NSD TIE के जयंता रभा ने हमारे संवादाता को बताया की नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों को मनोरंजन के साथ-साथ सीखने, समझने और अपनी अभिव्यक्ति को बेहतर बनाने का अवसर मिला। मंच पर प्रस्तुत इस रोचक नाट्य अनुभव ने दर्शकों को न केवल आकर्षित किया, बल्कि उन्हें जीवन में आगे बढ़ने, अपने सपनों को पहचानने और आत्मविश्वास के साथ उन्हें साकार करने की प्रेरणा भी दी।
‘उड़ान’ के लेखक विशाल आर. महाले हैं, जबकि इसकी परिकल्पना एवं निर्देशन ओएसिस सौगाइज़ाम ने किया। कलाकारों की प्रस्तुति और नाटक की प्रभावशाली विषयवस्तु ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के बीच विशेष रुचि पैदा की।
इस अवसर पर रंगमंच की शिक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका पर भी जोर दिया गया। संस्कार रंग टोली का मानना है कि थिएटर केवल मनोरंजन या मंच पर अभिनय करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह सीखने, विचारों को व्यक्त करने, रचनात्मकता विकसित करने और नई प्रेरणा प्राप्त करने का एक सशक्त साधन है।


‘उड़ान’ के सफल मंचन ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि रंगमंच बच्चों के व्यक्तित्व विकास और उनके भीतर छिपी प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।


Mình thấy SutbongTV là một nền tảng đáng tham khảo nếu muốn cập nhật thông tin bóng đá thường xuyên. Các chuyên mục như lịch thi đấu, tỷ số và bảng xếp hạng giúp người xem dễ dàng tra cứu nội dung cần thiết. Mình cũng khá quan tâm đến cách bố trí giao diện vì điều này ảnh hưởng nhiều đến trải nghiệm sử dụng. Hy vọng SutbongTV sẽ tiếp tục cải thiện để phục vụ người hâm mộ tốt hơn.