NFRA और SOA ने ऑडिट गुणवत्ता सुधारने के लिए संपर्क कार्यक्रम आयोजित किया

@ चेन्नई तमिलनाडु :-

राष्ट्रीय वित्तीय रिपोर्टिंग प्राधिकरण (NFRA) ऑडिट प्रोफेशनल्स के लिए संपर्क कार्यक्रमों और कार्यशालाओं का आयोजन कर रहा है। इस शृंखला को आगे बढ़ाते हुए, NFRA ने हाल ही में 21 नवंबर 2026 को चेन्नई में ‘सोसाइटी ऑफ ऑडिटर्स, चेन्नई’ के साथ मिलकर एक दिवसीय संपर्क कार्यक्रम और कार्यशाला का आयोजन किया। इसका विषय “बेहतर वित्तीय रिपोर्टिंग पारिस्थितिकी का निर्माण” था। इस कार्यक्रम में 200 से अधिक प्रोफेशनल्स ने हिस्सा लिया। इसका मुख्य उद्देश्य ऑडिट की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में सहयोग देना था।

NFRA के चेयरपर्सन नितिन गुप्ता ने चेन्नई में आयोजित इस कार्यशाला का उद्घाटन किया। गुप्ता ने 2047 तक भारत को ‘विकसित राष्ट्र’ बनाने, जनहित की रक्षा करने और वित्तीय रिपोर्टिंग में भरोसा कायम करने में इस पेशे के योगदान पर बल दिया। उन्होंने कहा कि ऑडिट सहित मजबूत वित्तीय रिपोर्टिंग पारिस्थितिकी, पूंजी निवेश को आकर्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

नितिन गुप्ता ने इस बात पर बल दिया कि तकनीक में हो रहे तेजी से बदलावों को देखते हुए, ऑडिट फर्मों को ऑडिट की गुणवत्ता पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। इसके साथ ही, उन्हें बड़ी और जटिल संस्थाओं के ऑडिट के लिए अपनी क्षमता का विस्तार करते रहना चाहिए।

NFRA की पूर्णकालिक सदस्य सु स्मिता झिंगरन ने भी कार्यशाला को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि NFRA किस तरह अपने वार्षिक निरीक्षणों के माध्यम से ऑडिट की गुणवत्ता सुधारने के लिए निगरानी और देखरेख का कार्य करता है।

इस संपर्क कार्यक्रम में ऑडिट प्रैक्टिस के मुख्य पहलुओं पर केंद्रित तकनीकी सत्र भी हुए। उनमें ऑडिट रणनीति, दस्तावेज़ीकरण, ऑडिट सैंपलिंग, वित्तीय विवरणों में बड़ी त्रुटि (मटेरियल मिसस्टेटमेंट) का जोखिम और ऑडिट को पूरा करना जैसे विषय शामिल थे। नियामक के विचारों और दृष्टिकोणों को साझा करने तथा फीडबैक प्राप्त करने के लिए, NFRA के अध्यक्ष नितिन गुप्ता और पूर्णकालिक सदस्य सु स्मिता झिंगरन ने ‘ओपन हाउस’ सत्र आयोजित किया। इसमें खुलकर चर्चा की गई और प्रतिभागियों के प्रश्नों के उत्तर दिए गए।

इस कार्यशाला में बड़ी संख्या में ऑडिट प्रोफेशनल्स ने सक्रिय और उत्साहपूर्ण भागीदारी की। विविध प्रकार के प्रतिभागियों की मौजूदगी से सार्थक बातचीत, विचार-विमर्श और विभिन्न आकार की फर्मों में ऑडिट की गुणवत्ता से जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा संभव हो सकी। इससे पूरी चर्चा और अधिक समृद्ध हुई।

2 thoughts on “NFRA और SOA ने ऑडिट गुणवत्ता सुधारने के लिए संपर्क कार्यक्रम आयोजित किया”

  1. BM88 mang đến không gian giải trí trực tuyến đa dạng với nhiều thể loại như Live Casino, cá cược thể thao, slot game và bắn cá. Khám phá nhà cái BM88 qua đường link https://bbm88alt.click/ để cập nhật thông tin trò chơi, tìm hiểu các tính năng nổi bật, chính sách hỗ trợ người dùng.

  2. SutbongTV là cái tên đáng chú ý đối với những ai thường xuyên theo dõi các trận bóng đá. Mình quan tâm nhất đến lịch phát sóng và thông tin trước mỗi cuộc đối đầu để chủ động sắp xếp thời gian xem. Ngoài ra, việc cập nhật tỷ số và bảng xếp hạng cũng giúp nắm bắt tình hình các đội bóng. Giao diện trực quan sẽ là một điểm cộng lớn đối với người dùng.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...