मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन के लिए गठित आयोग की बैठक की अध्यक्षता की

@ शिमला हिमाचल :-

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश में प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन के लिए गठित आयोग के साथ बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के दौरान उन्होंने आयोग के कार्य संचालन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की तथा निर्देश दिए कि प्रदेश की जनसांख्यिकी एवं भौगोलिक परिस्थितियों सहित अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं को ध्यान में रखते हुए प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन के लिए सर्वप्रथम मानक संचालन प्रक्रिया तैयार की जाए।
मुख्यमंत्री ने आयोग को इस विषय पर आम जनता एवं जिला प्रशासन से सुझाव प्राप्त करने के निर्देश भी दिए। सुक्खू ने सामान्य प्रशासन विभाग को आयोग के सुचारू कार्य संचालन के लिए पूर्ण सहयोग एवं सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। बैठक में आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति धर्म चंद चौधरी, सदस्य विशाल पंवर एवं राजेश शर्मा, विशेष सचिव सामान्य प्रशासन विभाग हरबंस सिंह ब्रसकोन तथा निदेशक भू-अभिलेख एवं बंदोबस्त तोरुल एस. रवीश उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...