पेड़ को काटने से बचाए तथा सारंडा जंगल को हरा भरा रहने दे : परमानंद रजक

@ सिद्धार्थ पाण्डेय /चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम ) झारखं

एशिया महादेश की विख्यात सारंडा जंगल की हरियाली खत्म होने की कगार पर है। आए दिन लकड़ी माफियाओं एवं असामाजिक तत्वों द्वारा इसकी हरियाली को खत्म कर दिया जा रहा है।

सारंडा जंगल की हरियाली को फिर से हरा भरा करने की कवायद गुवा वन विभाग पदाधिकारी परमानंद रजक के द्वारा सारंडा क्षेत्र के विभिन्न गांव में एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान जेएसएलपीएस जेंडर सीआरपी की महिलाओं एवं कल्याण नगर आजिविका महिला ग्राम संगठन की महिलाओं ने वृक्षारोपण किया। यह वृक्षारोपण हिरजीहाटिंग मैं किया गया। इस अभियान के तहत ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा गया कि पेड़ पौधे ही हमारा जीवन है।

इसके बिना कोई जीवित नहीं रह सकता है। हमें साफ एवं शुद्ध ऑक्सीजन नहीं मिल पाएगी। इसलिए पेड़ को काटने से बचाए तथा सारंडा जंगल को हरा भरा रहने दे। पर्यावरण को सुरक्षित रखने से ही हमारा जीवन बच सकता है। साथ ही श्री रजक ने यह भी कहा कि इसलिए हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है और इस विश्व पर्यावरण दिवस पर हम सभी मिलकर पूरे सारंडा जंगल को फिर से हरा-भरा करने की कवायद शुरू करते हैं।

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत जो भी ग्रामीण अपने घर के सामने पौधा लगाना चाहते हैं वह गुवा वन विभाग कार्यालय आकर पौधा ले जा सकते हैं। एवं विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्रामीणों के बीच पौधा वितरण किया जाता है,ताकि एशिया महादेश का सारंडा जंगल को फिर से हरा-भरा कर सके। ज्ञात हो कि अभी लकड़ी माफिया के द्वारा कीमती पेड़ों को काटकर बेंच दिए जा रहे हैं। जिससे सारंडा जंगल पूरी तरह सपाट हो गया है। देखा जाए तो इस वर्ष 2024 में पहली बार गर्मी का प्रकोप देखा जा रहा है। इसका मुख्य कारण पेड़ों को काटना है। लोगों को ऑक्सीजन की जरूरत होती है और यही ऑक्सीजन हमारे पेड़ पौधों से ही मिलती है। इसे बचाना हम सब की जिम्मेदारी है।

इस मौके पर जेएसएलपीएस जेंडर सीआरपी ममता देवी, गीता देवी, अनुराधा राव, संजू कर्मकार, अलका पाठक, महादेवी सिंहा, रजनी देवी, नलिनी हाजरा सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...