कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री कंवरपाल ने खंड कृषि कार्यालय का उद्घाटन किया

@ यमुनानगर हरियाणा

हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री कंवरपाल ने यमुनानगर स्थित तहसील परिसर प्रताप नगर में खंड कृषि कार्यालय का उद्घाटन किया। कृषि एवं बागवानी अधिकारियों ने कंवरपाल को पुष्प गुच्छ देकर और पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया।

कार्यक्रम में किसानों को संबोधित करते हुए मंत्री कंवरपाल ने कहा कि इस कार्यालय के बनने से किसानों को बहुत सुविधा हो जाएगी। किसान – कल्याण के लिए प्रदेश सरकार द्वारा अनेकों कल्याणकारी योजनाएं चलाई गई हैं। किसानों को कम लागत में फसल का उचित मूल्य दिलवाना सरकार का प्रयास है।

कृषि मंत्री ने किसानों से आह्वान किया कि वे फसल अवशेष नहीं जलाएं। फसल अवशेषों को खेतों में जलाने से भूमि की उर्वरक शक्ति कम हो जाती है। भूमि बंजर बन जाती है। किसानों को फसल अवशेषों के निस्तारण के लिए उचित प्रबंध करना चाहिए।  अवशेष जलाकर नष्ट करने की प्रक्रिया से वातावरण दूषित होता है और जमीन का कटाव बढ़ता है। इससे सांस की बीमारियां भी बढ़ती हैं।

कंवरपाल ने कहा कि जल्द ही किसानों की विभिन्न समितियां गठित की जाएँगी। एक समिति में 20 किसानों को शामिल किया जाएगा। यह समिति अन्य किसानों से बातचीत कर उन्हें कीटनाशकों के प्रयोग को खेतों में कम करने और फसल अवशेष प्रबंधन की दिशा में जानकारी देने का कार्य करेगी। साथ ही खेती से सम्बंधित अन्य विषयों पर किसानों को जानकारियां उपलब्ध कराएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...