बालिका इंटर कालेज लैन्सडौन में हुआ तिरंगा यात्रा का आयोजन

@ कमल उनियाल उत्तराखंड

भारत देश अनेक विविधाओं से भरा है यहाँ विभिन्न संस्कृतियाँ,धर्म और भाषाये एक साथ राष्ट्र का निर्माण करती हैं। इन विविधता को जोडकर एक चीज जोडती है वह है हमारा राष्ट्र ध्वज तिरंगा प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा फहराया जायेगा। इसके लिए तिरंगा यात्रा, रैली, कार्यक्रम, गोष्ठी का आयोजन हो रहा है।

इसी कडी में राजकीय बालिका इंटर कालेज लैन्सडौन व भूमी संरक्षण वन प्रभाग लैन्सडौन के जयहरीखाल रेंज द्वारा संयुक्त रुप से हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए प्रधान अध्यापिका भगवती सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी।

बैठक में उपप्रभागीय वना अधिकारी प्रशान्त हिन्दवाण ने अपने संबोधन में कहा तिरंगा हमारा देश के स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानियों का प्रतीक है आजादी के इस महापर्व में घर घरतिरंगा फहराने का उदेश्य हम अपने देश के प्रति सम्मान प्रकट करते हैं। वन क्षेत्र अधिकारी विशन दत्त जोशी ने कहा जब हम अपने घरो में तिरंगा फहराते है तो हम एक संदेश देते हैं हम राष्ट्र निर्माण करने के लिए प्रतिबद्ध है। जहाँ नागरिको का समान अधिकार हो यह तिरंगा अभियान हमे एकजुट करने का काम करता है जहां राष्ट्रीय एकता की शक्ति का अहसास होता है।

प्रधानाचार्य भगवती सिह ने कहा इस तिरंगा अभियान से हम अपनी एकता को सफल बनाते हैं। इसके तत्पश्चात विद्यालय परिवार और वनकर्मियों द्वारा स्कूल परिसर से तिरंगा यात्रा रैली निकाली गयी जोकि तहसील होते हुये मुख्य बाजार होती हुयी सदर बाजार तक पहुँची। तिरंगा यात्रा में तिरंगा मेरी शान, घर घर तिरंगा वन्देमात्रम के देशभक्ति के नारो गुंजायमान हुयी।

इस अवसर पर वन दरोगा हरक सिंह दानू, रमेश गुसाँई वन आरक्षी राकेश वेदवाल संजीव कंडारी नोमान अली, रवीन्द्र सिह सहित इंटर कालेज की अध्यापिकाये और छात्रायें मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...