@ देहरादून उत्तराखंड :-
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर हुडदंग मचाने वाले व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा शांति भंग करने का प्रयास करने वालो के विरूद्ध लगातार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में 14 सितम्बर 2026 को थाना क्लेमेनटाउन पर सूचना प्राप्त हुई कि टर्नर रोड क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा हुडदंग मचाते हुए अपने माताजी के साथ मार-पिटाई की जा रही है। सूचना पर पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा तो पाया कि विश्व दीपक राठौर नाम के व्यक्ति द्वारा अपनी माता जी के साथ मार पिटाई करते हुए हुडदंग मचाया जा रहा है।
मौके पर उक्त व्यक्ति को समझाने का प्रयास किया गया तो वह और अधिक उग्र होकर शोर शराबा मचाने लगा। जिस पर किसी संज्ञेय अपराध के घटित होने की प्रबल सम्भावना को देखते हुए मौके से अभियुक्त को धारा: 170 बीएनएसएस के अन्तर्गत गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार व्यक्ति:
विश्व दीपक राठौड़ पुत्र स्व रुली राम राठौर निवासी सी- 24 गली नंबर 4, टर्नर रोड, क्लेमेंट टाउन, उम्र 42 वर्ष
पुलिस टीम:
1- अ.उ.नि. बद्री लाल टम्टा
2- का. मनोज कपिल
3- कां. प्रमोद चंद्र
