1 जुलाई 2026 से VB-GRAMG योजना शुरु, मनरेगा हुई बन्द

@ कमल उनियाल उत्तराखंड :-

देश में ग्रामीण रोजगार को मजबूत बनाने के लिए एक सशक्त पहल शुरु हो गयी है। 1 जुलाई से विकसित भारत गारंटी फार रोजगार एव आजीविका मिशन VB -G RAM Gयोजना लागू किया गया है। इस योजना का उद्देश्य गाँवो में रोजगार के अवसर को बढावा और विकास कार्यो को गति मलेगी जिससे ग्रामीण परिवारो को अधिक से अधिक काम मिलेगा।

इस योजना में 40 प्रतिशत राज्य तथा 60 प्रतिशत केन्द्र वहन करेगा। फेस आईडी के तहत वायोमेटिरिक के तहत मजदूरो की उपस्थिति दर्ज होगी जिससे फर्जी हाजरी पर रोक लगेगी। डिजिटल मानटरिंग और स्मार्ट कार्ड की व्यवस्था भी लागू होगी। इसके तहत जल संरक्षण, सडक, कृषि पर्यावरण जैसे कार्यो को प्राथमिकता मिलेगी।

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलो में मनरेगा रोजगार का प्रमुख साधन रहा है इससे इस क्षेत्र में इस योजना से रोजगार मिलने की उम्मीद है। हालाँकि इसके क्रियान्वयन में भी चुनौती का भी सामना करना पड सकता है। इस योजना से 125 दिन का रोजगार मिलेगा अगर किसी मजदूर को रोजगार के लिए आवेदन करता है और उसे 15 दिन तक रोजगार नहीं मिलता है तो सरकार द्वारा वेरोजगारी भत्ता देने का भी प्रावधान है।

 

 

One thought on “1 जुलाई 2026 से VB-GRAMG योजना शुरु, मनरेगा हुई बन्द

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...