15 अरब 26 करोड़ डॉलर की वृद्धि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में

@ नई दिल्ली :-

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में सात मार्च को समाप्‍त हुये सप्‍ताह के दौरान 15 अरब 26 करोड़ डॉलर की वृद्धि हुई है और यह 6 खरब 53 अरब 96 करोड़ डॉलर से अधिक हो गया है। रिजर्व बैंक के साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार, भंडार की प्रमुख घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां 13 अरब 93 करोड़ डॉलर से अधिक बढ़कर 5 खरब 57 अरब 28 करोड डॉलर से अधिक हो गई है।

पिछले सप्ताह स्वर्ण भंडार भी एक अरब डॉलर बढ़कर 74 अरब 32 करोड़ डॉलर से अधिक हो गया। इसके अलावा, विशेष आहरण अधिकार 21 करोड़ 20 लाख डॉलर बढ़कर 18 अरब 21 करोड़ डॉलर तक पहुँच गया और अंतर्राष्‍ट्रीय मुद्रा कोष में रिजर्व बैंक की स्थिति 6 करोड 90 लाख डॉलर बढ़कर 4 अरब 14 करोड़ डॉलर से अधिक हो गई।

One thought on “15 अरब 26 करोड़ डॉलर की वृद्धि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...