एनटीपीसी के चेयरमैन और एमडी गुरदीप सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से की शिष्टाचार भेंट

@ गांधीनगर गुजरात :-

नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (NTPC) के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक गुरदीप सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से बुधवार को गांधीनगर में शिष्टाचार मुलाकात की।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में गुजरात रिन्यूएबल एनर्जी और ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में देश का एक अग्रणी राज्य है।

इस संदर्भ में मुख्यमंत्री के साथ शिष्टाचार मुलाकात बैठक में NTPC के चेयरमैन ने रिन्यूएबल एनर्जी, ग्रीन हाइड्रोजन, न्यूक्लियर और पम्प्ड स्टोरेज जैसे क्षेत्रों में NTPC और गुजरात के बीच पारस्परिक हित की परियोजनाओं में सहयोग के अवसर बढ़ाने को लेकर विचार-विमर्श किया।

मुख्यमंत्री के साथ इस मुलाकात के दौरान NTPC की सहायक कंपनी NTPC ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सरित माहेश्वरी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...