38वें राष्ट्रीय की में ताइक्वांडो के दूसरे दिन जबरदस्त मुकाबले

@ देहरादून उत्तराखंड :

38वें राष्ट्रीय खेल के ताइक्वांडो मुकाबलों के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। क्योर्गी और पूमसे इवेंट्स में देशभर के एथलीट्स ने अपनी प्रतिभा का जलवा दिखाया। हरियाणा, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और सर्विसेज के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर पदक अपने नाम किए।

क्योर्गी इवेंट्स महिला ओवर 73 किग्रा वर्ग में

हरियाणा की हिमांशी अंतिल ने दमदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीता, जबकि असम की रोडाली बरुआ ने रजत पदक जीता। महाराष्ट्र की श्रेया नितिन जाधव और ओडिशा की रुचिका श्रीरंग भावे ने कांस्य पदक जीते।

महिला अंडर 49 किग्रा वर्ग का खिताबी मुकाबला उत्तर प्रदेश के दो खिलाड़ियों के बीच हुआ, जहां वैष्णवी ने नयन अविनाश बर्गजे को हराकर स्वर्ण पदक जीता। उत्तराखंड की दिव्या भारद्वाज और हरियाणा की दीक्षा ने कांस्य पदक हासिल किए।

महिला अंडर 62 किग्रा वर्ग में

उत्तर प्रदेश की रिशिता राज ने अपनी फुर्ती का जलवा दिखाते हुए स्वर्ण पदक जीता, जबकि उत्तराखंड की भूमिका जन्तवाल को रजत पदक मिला। महाराष्ट्र की मनीषा सुद्धाराम गुट्टेदार और भारती रोहिदास मोरे ने कांस्य पदक जीते।

पुरुष ओवर 87 किग्रा वर्ग में

महाराष्ट्र के मह गौरव दत्तात्रेय भट ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि राजस्थान के राज ऋतुराज यादव को रजत पदक मिला। कर्नाटक के प्रीतम आर और उत्तराखंड के काव्य तलरेजा ने कांस्य पदक जीते।

पुरुष अंडर 58 किग्रा वर्ग में

सर्विसेज के अब्दुल वाहिद जे ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। हरियाणा के अमन कुमार ने रजत पदक जीता, जबकि मध्य प्रदेश के हनी यादव और महाराष्ट्र के आयुष संदीप ओहल को कांस्य पदक मिले।

पुरुष अंडर 74 किग्रा वर्ग में जम्मू-कश्मीर के आशीष ने शानदार खेल दिखाते हुए स्वर्ण पदक जीता। सर्विसेज के रामवीर गुर्जर को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। उत्तराखंड के राहुल सिंह और ऋषभ अधिकारी ने कांस्य पदक जीते।

पूमसे मिक्स्ड पेयर मुकाबले

पूमसे मिक्स्ड पेयर इवेंट में विभिन्न राज्यों की टीमों ने अपनी एकता और तकनीकी कौशल का प्रदर्शन किया। इस स्पर्धा में शीर्ष आठ जोड़ियों ने हिस्सा लिया, जिसमें महाराष्ट्र ने दो टीमों (महाराष्ट्र ए और महाराष्ट्र बी) को उतारा।
प्रतिभागी जोड़ियां इस प्रकार रहीं:

* महाराष्ट्र – ए: हरनेकर मृनाल शशिकांत और सिंह ठाकुर वंश प्रेम
* अरुणाचल प्रदेश: रयोडी पिकरी और तेजा मिचिंग
* महाराष्ट्र – बी: चेड हुसुंधरा विनोदकुमार और भोले शिवानी ऋषिकेश
* दिल्ली: शिल्पा थापा और कुनाल कुमार

जैसे-जैसे प्रतियोगिता आगे बढ़ रही है, ताइक्वांडो के रोमांचक मुकाबले दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रहे हैं। आगामी मैचों में और अधिक रोमांच देखने को मिलेगा, क्योंकि एथलीट्स राष्ट्रीय खेल में गौरव हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...