79 स्वाधीनता दिवस जयपुर के चौगान स्टेडियम में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ

@ जयपुर राजस्थान :-

स्वाधीनता दिवस के अवसर पर जयपुर के चौगान स्टेडियम में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ। उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने समारोह में झंडारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट परेड की सलामी ली। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने सभी को स्वाधीनता दिवस की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रथम) विनीता सिंह ने राज्यपाल महोदय के संदेश का वाचन किया। इसके बाद स्कूली विद्यार्थियों द्वारा शारीरिक व्यायाम एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम में पुलिस बैंड की देशभक्ति धुनों ने समां बांध दिया।
इसके पश्चात उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कला, संस्कृति, समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया। इस मौके पर उत्कृष्ट कार्य के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया साथ ही वीरांगनाओं का भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।
जिला स्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह में लोकसभा सांसद मंजू शर्मा, नगर निगम जयपुर हैरिटेज की मेयर कुसुम यादव, जिला प्रमुख रमा देवी चौपड़ा, विधायक गोपाल शर्मा, बालमुकुन्द आचार्य सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधिगण, भारतीय प्रशासनिक सेवा के उच्चाधिकारी, भारतीय पुलिस सेवा के उच्चाधिकारी एवं अन्य अधिकारियों एवं कार्मिकों के साथ-साथ बड़ी तादाद में आमजन ने शिरकत की।

3 thoughts on “79 स्वाधीनता दिवस जयपुर के चौगान स्टेडियम में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...