पुद्दुचेरी हवाई अड्डे पर उड़ान सेवाएं फिर से शुरू हुईं

@ पुडुचेरी

पुद्दुचेरी हवाई अड्डे पर उड़ान सेवाएं फिर से शुरू हुईं आठ महीने के अंतराल के बाद , इंडिगो एयरलाइंस ने बेंगलुरु और हैदराबाद के लिए परिचालन शुरू किया। बेंगलुरु से 74 यात्रियों को लेकर पहली उड़ान आज दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर पुद्दुचेरी पहुंची। इस अवसर पर पुद्दुचेरी के उपराज्यपाल के. कैलाशनाथन और मुख्यमंत्री एन. रंगासामी ने यात्रियों का स्वागत किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री एन. रंगासामी ने कहा कि हवाई अड्डे के विस्तार के लिए भूमि अधिग्रहण के संबंध में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के साथ वार्ता चल रही है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि विस्तार का काम पूरा होने के बाद, पुद्दुचेरी से और अधिक उड़ानें संचालित होंगी। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि  भविष्य में मदुरै, थूथुकुडी, कोच्चि और कोझीकोड के लिए उड़ानें शुरू करने की योजना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...